महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के पठानटोलिया में स्थित एसवी सेंट्रल सरस्वती मॉडर्न कॉन्वेंट इण्टर कॉलेज में उपनिरीक्षक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में एक कचनार और एक पाकड़ का पौधा रोपित करके पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। पौधारोपण करने के बाद रणजीत यादव ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों डायल 112, वूमेन हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित 27 बार रक्तदान करने वाले विनय सिंह कुशवाहा ने बच्चों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा, प्रबंधक ज्ञानीराम वर्मा,शिक्षक अजय यादव,सरस्वती वर्मा,सरिता वर्मा उपस्थित रही।

