महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
मानसिक रूप से अस्वस्थ दलित नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर सियासत गरमाई।
मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहतसिम नगर (हलालीतारा) गांव का है।
भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़िता के गांव पहुंचे, परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।
विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पूछा कि पीड़िता की FIR पहले क्यों नहीं लिखी गई।
विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि पीड़ित परिवार के खिलाफ कथित तौर पर झूठा मुकदमा कैसे दर्ज हुआ।
परिजनों के अनुसार, 1 अगस्त को तिहरा निवासी प्रेमदास यादव उर्फ जसु पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।
आरोप के करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होने की बात सामने आई है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह ने SSP से मुलाकात की, जिसके बाद FIR दर्ज हुई।
विधायक ने चेतावनी दी कि दोषी आरोपी हो या लापरवाह पुलिसकर्मी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा,
मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले जाने की बात कही।
विधायक ने सपा पर भी निशाना साधा, आरोप लगाया कि आरोपी यादव समाज से है, इसलिए सपा का कोई नेता पीड़िता से मिलने नहीं आया और PDA को सिर्फ दिखावा बताया।
