चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली, 21 सितम्बर: दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही की माता श्रीमती राजरानी वाही का 96 वर्ष की आयु में रविवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह निगमबोध घाट पर किया गया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता और सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती राजरानी वाही के निधन पर शोक व्यक्त किया।
नेताओं ने कहा कि महापौर श्री प्रवेश वाही में लोकसेवा के संस्कार उनके परिवार, विशेषकर उनकी माता श्रीमती राजरानी वाही द्वारा पोषित हुए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रीमती राजरानी वाही की अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, वरिष्ठ संघ नेता श्री दयानंद जी, निगमायुक्त श्री संजीव खिरवार, प्रदेश पदाधिकारी श्री विष्णु मित्तल, श्री राजेश भाटिया और श्री गौरव खारी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, नेता सदन श्री जयभगवान यादव, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ निगम नेता श्री मुकेश गोयल, श्री योगेश वर्मा, श्री संदीप कपूर, श्री सतपाल सिंह और श्री वीर सिंह पंवार सहित अन्य निगम पदाधिकारी एवं नेता भी उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के पार्षद श्री अजीत सिंह यादव और श्री जगत चौधरी, उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष श्री विनोद सहरावत तथा रोहिणी क्षेत्र के सैकड़ों आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और नागरिकों ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर महापौर श्री प्रवेश वाही के प्रति संवेदना व्यक्त की।
