
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ही आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए गए जिसके चलते भारत में युवा लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुई या राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। हर वर्ष की भांति भारत रत्न स्व.राजीव गांधी जी के जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान करके हम सब अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते हैं।
राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है इसके साथ-साथ यह समाज को हर जात और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है।
रक्तदान करने वालों में स्वयं डॉ करन त्रिपाठी,राकेश तिवारी पत्रकार ,अनस मुमताज़, विकास सोनकर,धर्मेन्द्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह,उत्कर्ष श्रीवास्तव,अविनाश तिवारी,फिरोज अंसारी,अमित गुप्ता,सत्य प्रकाश मिश्रा,शीमाल खान,रामसुन्दर वर्मा,अजीत वर्मा, शोएब अंसारी,गुफरान अहमद आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
रक्तदान शिविर में अयोध्या जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती रेनू राय, श्रीमती पूजा वर्मा,सिमरन राय, मोहम्मद इजहार,शिवम विश्वकर्मा,अवध किशोर तिवारी,मोहित श्रीवास्तव आदि अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
शिविर के समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए ब्लड बैंक के कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।