ईरानी खतरे के बीच ट्रंप का गुप्त विमान ऑपरेशन -जब दुनियाँ के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए बदलना पड़ा पूरा सफर!
इतिहास का सबक: वडा सड़ावण, वड़ा दुख पावण का अंतरराष्ट्रीय अर्थ -बड़ा पद, बड़ा खतरा-आम आदमी खतरे से बचने के लिए रास्ता बदलता है; राष्ट्राध्यक्ष पूरा रास्ता,विमान और पूरी यात्रा की कहानी ही बदल देता है- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत की धरती पर सदियों से चली आ रही कहावत वड़ा सड़ावण, वड़ा दुख पावण यानें जितना बड़ा पद,उतनी बड़ी जिम्मेदारी और उतनी ही बड़ी चिंता,केवल सामाजिक जीवन पर लागू नहीं होती; अंतरराष्ट्रीय राजनीति और राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा पर भी यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जब किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं तो उनके साथ केवल राजनयिक प्रोटोकॉल नहीं चलता,बल्कि खुफिया एजेंसियों,सुरक्षा विशेषज्ञों,सैन्य अधिकारियों, वैकल्पिक मार्गों,वैकल्पिक विमानों और आपातकालीन योजनाओं का पूरा जाल चलता है।मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र बताना चाहूंगा कि संभवतः इसकी वजह भी साफ है,किसी सामान्य व्यक्ति कीसुरक्षा में चूक एक व्यक्तिगत त्रासदी हो सकती है, लेकिन किसी राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा में चूक का असर पूरे देश की राजनीति, सैन्य रणनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पड़ सकता है। इसी पृष्ठभूमि में 12 अगस्त 2026 को सामने आए बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की से गुप्त रूप से विमान बदलने की घटना पर कहा कि यह फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय नहीं था, बल्कि सीक्रेट सर्विस और सैन्य अधिकारियों की सलाह पर लिया गया था। ट्रंप के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें विमान बदलने के लिए कहा और उन्होंने बिना ज्यादा सवाल किए उनकी सलाह मान ली। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिस वैकल्पिक विमान में उन्हें ले जाया गया, वह मूल विमान की तुलना में कुछ परिस्थितियों में ग्रेटर रिस्क में हो सकता था। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि अमेरिकी सुरक्षा तंत्र के आकलन में मुद्दा केवल यह नहीं था कि कौन- सा विमान तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित है, बल्कि यह भी था कि संभावित हमलावर किस विमान को राष्ट्रपति का वास्तविक विमान समझ सकता है।बता दें क़ि 8 जुलाई 2026 को तुर्की के अंकारा से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुप्त रूप से विमान बदलकर यात्रा करने की खबर ने दुनियाँ का ध्यान खींचा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति को कथित ईरानी खतरे के बीच उनके विमान से निकालकर दूसरे सैन्य विमान तक पहुंचाने में एयरपोर्ट के कैटरिंग वाहन का इस्तेमाल किया गया। लेकिन इस कहानी का असली रोमांच कैटरिंग ट्रक नहीं, बल्कि वह डिसेप्शन स्ट्रेटेजी है जिसके तहत संभावित हमलावर को यह पता न चलने दिया जाए कि अमेरिकी राष्ट्रपति वास्तव में किस विमान में हैं।और जब इस घटना की तुलना भारत तथा वर्ष 2000 में बिल क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा से की जाती है,तब यह स्पष्ट होता है कि राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा में गोपनीयता, वैकल्पिक मार्ग, वैकल्पिक विमान और ‘डिकॉय’ रणनीति कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यानें घटना 8 जुलाई 2026 की है,10 अगस्त 2026 के आसपास इस गुप्त विमान- परिवर्तन की खबर सार्वजनिक हुई,11 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इसे विस्तार से रिपोर्ट किया और 12 अगस्त 2026 को ट्रंप ने स्वयं इसकी पुष्टि कर दी।
साथियों बात अगर हम अंकारा में आखिर हुआ क्या था? इसको समझने की करें तो रिपोर्टों के अनुसार, नाटो सम्मिट के बाद ट्रंप को तुर्की से रवाना होना था। सामान्य परिस्थितियों में राष्ट्रपति के विमान की पूरी गतिविधि अत्यंत सुरक्षित और नियंत्रित रहती है। लेकिन अमेरिकी खुफिया एवं सुरक्षा अधिकारियों के सामने कथित रूप से ऐसा खतरा आया जिसमें ट्रंप अथवा उनके विमान को निशाना बनाए जाने की आशंका थी। इसलिए सुरक्षा टीम ने असाधारण निर्णय लिया। ट्रंप को सार्वजनिक रूप से एयर फ़ोर्स वन की ओर जाते हुए दिखाया गया,लेकिन वे वास्तव में उस विमान में अपनी यात्रा जारी नहीं रखने वाले थे। इसके बाद उन्हें विमान से अलग करके एयरपोर्ट के एक कैटरिंग कंटेनर/वाहन के जरिए दूसरे स्थान तक ले जाया गया, जहां एक छोटे सैन्य विमान—सी -32ए से उनकी वास्तविक यात्रा शुरू हुई। एपी ने भी इस बात की पुष्टि की कि ट्रंप को कथित तौर पर कैटरिंग वैन के जरिए दूसरे विमान तक पहुंचाया गया और दूसरी ओर एयर फ़ोर्स वन जैसा दिखाई देने वाला विमान सटिका से आगे बढ़ा।
साथियों, कैटरिंग वाहन क्यों यही इस ऑपरेशन कीसबसे असाधारण कड़ी थी राष्ट्राध्यक्ष की वास्तविक लोकेशन को अनिश्चित रखना स्वयं सुरक्षा का हथियार बन जाता है। किसी संभावित हमलावर के पास यदि यह सूचना हो कि राष्ट्रपति किस विमान में हैं, तो वह उस विमान को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन यदि सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाला विमान वास्तव में राष्ट्रपति को लेकर नहीं जा रहा हो और राष्ट्रपति किसी अप्रत्याशित रास्ते से दूसरे विमान में चले जाएं, तो संभावित हमलावर के लिए सही लक्ष्य की पहचान करना कठिन हो जाता है।असल में यह डिसेप्शन यानी सटीकता से भ्रम पैदा करने वाली सुरक्षा रणनीति थी।
साथियों, ट्रंप की यह घटना पूरी तरह अभूतपूर्व नहीं है। इसके सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उदाहरणों में मार्च 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पाकिस्तान यात्रा शामिल है। उस समय पाकिस्तान में सुरक्षा परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील थीं। क्लिंटन भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान पहुंचे थे और उनकी सुरक्षा को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने एक असाधारण योजना बनाई। एक विमान को इस तरह इस्तेमाल किया गया कि वह राष्ट्रपति के वास्तविक विमान जैसा दिखाई दे, जबकि क्लिंटन स्वयं एक अलग, बिना स्पष्ट पहचान वाले विमान से पाकिस्तान पहुंचे। वाशिंगटन पोस्ट की 11 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार,क्लिंटन प्रशासन ने उस समय चुनिंदा पत्रकारों को इस सुरक्षा योजना के बारे में पहले से जानकारी दी थी।यह तुलना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2026 के ट्रंप ऑपरेशन और 2000 के क्लिंटन ऑपरेशन में मूल रणनीतिक विचार समान था,दुश्मन को यह पता न चलने देना कि वास्तविक राष्ट्रपति किस विमान में है। अंतर यह था कि क्लिंटन के समय पत्रकारों को ऑपरेशन के बारे में ब्रीफ किया गया था, जबकि ट्रंप के मामले में उनके साथ यात्रा कर रहे कुछ पत्रकारों और कर्मचारियों को भी वास्तविक योजना की जानकारी नहीं थी। इसीलिए ट्रंप का मामला सुरक्षा के साथ-साथ प्रेस और पारदर्शिता की दृष्टि से भी अधिक विवादास्पद बन गया है।
साथियों बात अगर हम भारत में क्या ऐसी घटना हुई है? इसको जानने की करें तो, भारत के संदर्भ में यहां तथ्यात्मक सावधानी और भी जरूरी है।भारत में पीएम की सुरक्षा के कारण यात्रा के साधन या मार्ग में बदलाव के उदाहरण अवश्य हैं,लेकिन ट्रंप जैसी गुप्त विमान-स्वैप और डेकॉय विमान की सार्वजनिक रूप से प्रमाणित घटना का उदाहरण उपलब्ध नहीं है। भारत में सबसे चर्चित उदाहरण 5 जनवरी 2022 का पंजाब प्रधानमंत्री सुरक्षा प्रकरण है। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से फिरोजपुर जाना पड़ा। रास्ते में उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर लगभग 15- 20 मिनट तक फंसा रहा। गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक बताया और प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर उन्हें वापस बठिंडा एयरपोर्ट ले जाया गया था।लेकिन दोनों घटनाओं में अंतर साफ रखना चाहिए। पंजाब की घटना में परिवहन बदलने का तत्काल कारण खराब मौसम था; ट्रंप की घटना में परिवहन बदलना कथित सुरक्षा/हत्या के खतरे की प्रतिक्रिया था। इसलिए भारतीय उदाहरण को ट्रंप जैसी घटना कहना सही नहीं होगा। बल्कि इसे यह बताने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है कि भारत में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण यात्रा की योजना बदल सकती है और सुरक्षा चूक होने पर पूरा कार्यक्रम रद्द तक किया जा सकता है।भारत में प्रधानमंत्री के लिए एयर इंडिया वन व्यवस्था में भी वैकल्पिक विमान और सुरक्षा-प्रबंध मौजूद हैं। प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए विशेष बोइंग 777-300ईआर विमान अत्याधुनिक संचार, मिसाइल-वार्निंग और इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमैअसुर प्रणालियों से लैस हैं। इसका उद्देश्य ही यह है कि किसी संभावित हवाई खतरे की स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष को अधिकतम सुरक्षा मिल सके। लेकिन ट्रंप जैसा डेकॉय एयरक्राफ्ट + सीक्रेट ट्रांसफर वाला सार्वजनिक रूप से प्रमाणित उदाहरण भारत में उपलब्ध नहीं है।
साथियों, भारत के इतिहास में सुरक्षा का सवाल कितना गंभीर रहा है? इसको समझनकी करें तो भारत में प्रधानमंत्री पद ने स्वयं सुरक्षा के अत्यंत गंभीर दौर देखे हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं ने यह सिद्ध किया कि राष्ट्राध्यक्ष अथवा शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के सामने खतरा केवल युद्ध या विदेशी मिसाइल से नहीं आता;खतरा आंतरिक नेटवर्क आतंकवाद नजदीकी सुरक्षा घेरे और अचानक होने वाले हमले से भी आ सकता है।इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में भारत ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी जैसी अत्यंत विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था विकसित की। इसलिए आज प्रधानमंत्री की यात्रा में मार्ग, वाहन, विमान, हेलीकॉप्टर, वैकल्पिक मार्ग और इमरजेंसी एवक्यूशन जैसी व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखना राष्ट्रीय सुरक्षा का अनिवार्य हिस्सा है।
साथियों बात अगर हम क्या अन्य देशों में भी ऐसा हुआ है? इसको जानने की करें तो, दुनियाँ के अनेक देशों में राष्ट्राध्यक्षों की यात्रा को लेकर गोपनीय मार्ग, वैकल्पिक विमान और इमरजेंसी एक्स्ट्राक्शन जैसी व्यवस्थाएं अपनाई गई हैं। लेकिन हर घटना को ट्रंप प्रकरण के समान कहना उचित नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के मामले में सबसे स्पष्ट और दस्तावेजी समानता क्लिंटन का 2000 का पाकिस्तान ऑपरेशन है। यह घटना बताती है कि डेकॉय एयरक्राफ्ट कोई 2026 की नई तकनीक नहीं, बल्कि दशकों से चली आ रही एकदम सटीक राष्ट्रपति सुरक्षा रणनीति है।
साथियों, 9/11 ने भी दिखाया था कि राष्ट्रपति की यात्रा एक क्षण में बदल सकती है, राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा मेंयात्रा -योजना बदलने का सबसे बड़ा आधुनिक अमेरिकी उदाहरण 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले के दौरान दिखाई दिया। उस समय राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की सुरक्षा को लेकर स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि सीक्रेट सर्विस और प्रशासन को राष्ट्रपति की यात्रा तथा ठिकाने को लेकर लगातार निर्णय बदलने पड़े। एयर फ़ोर्स वन स्वयं उस समय एक मोबाइल कमांड सेंटर और सुरक्षित परिवहन माध्यम में बदल गया था। यह उदाहरण ट्रंप की घटना से अलग है,लेकिन दोनों के पीछे एक समान सिद्धांत दिखाई देता है, जब राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा को वास्तविक खतरा हो तो पहले से बनी पूरी यात्रा योजना कुछ मिनटों में बदली जा सकती है।
साथियों, भारत की कहावत वड़ा सड़ावण, वड़ा दुख पावण क़ा वैश्विक अर्थ इतिहास का सबक:बड़ा पद, बड़ा खतरा है, ट्रंप की इस घटना पर असाधारण रूप से सटीक बैठती है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्रपति होने का अर्थ यह नहीं कि खतरा समाप्त हो गया। बल्कि इसके उलट, राष्ट्रपति जितना शक्तिशाली होता है, उसके निर्णयों का प्रभाव जितना बड़ा होता है, उसके खिलाफ संभावित खतरे भी उतने ही गंभीर होते हैं।ट्रंप के पास सीक्रेट सर्विस है, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैन्य मशीनरी है, अत्याधुनिक राष्ट्रपति विमान है और विशाल इंटेलीजेंस नेटवर्क है,फिर भी यदि सुरक्षा अधिकारी कहें कि विमान बदलना होगा, तो राष्ट्रपति को भी सटीकता से विमान बदलना पड़ता है।
अतः अगर हम उपयोग पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें व इस पूरे घटनाक्रम को भारतीय कहावत के संदर्भ में देखें तो इसका अर्थ और गहरा हो जाता है,वही भारतीय कहावत फिर याद आती है,वडा सडावण,वडा दुख पावण बड़ा पद केवल शक्ति नहीं देता,वह बड़ी जिम्मेदारी, बड़ी आशंका और कभी-कभी ऐसी सुरक्षा व्यवस्था भी मांगता है, दुनियाँ का सबसे शक्तिशाली देश,दुनियाँ की सबसे अत्याधुनिक सुरक्षा एजेंसियां, अत्यंत सुरक्षित राष्ट्रपति विमान, सैन्य विमान, सीक्रेट सर्विस,खुफिया तंत्र और तमाम सुरक्षा घेरा,इन सबके बावजूद यदि राष्ट्रपति को अचानक विमानबदलना पड़े और सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाले विमान को संभावित डेकॉय बनाना पड़े, तो इससे एक बात स्पष्ट होती है कि शक्ति जितनी बड़ी होती है,उसके सामने मौजूद खतरे भी उतने ही जटिल होते हैं।
क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318