महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम अयोध्या ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ द्वारा रचित भक्ति गीत “मैं हूं अयोध्या की, अयोध्या प्रभु राम की” भी नगर निगम प्रसारित करेगा।
यह गीत प्रतिदिन सुबह और शाम नगर निगम के सार्वजनिक प्रसारण तंत्र के माध्यम से अयोध्या में प्रसारित किया जाएगा। इस गीत के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था, श्रद्धा और अयोध्या की सांस्कृतिक गरिमा का भावपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। गीत को असम की गायिका प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अयोध्या के संगीतकार रवि कपूर ने तैयार किया है। गीत की रिकॉर्डिंग लखनऊ स्थित एपेक्स प्राइम स्टूडियो में की गई है। गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ ने सार्वजनिक प्रसारण का अधिकार नगर निगम अयोध्या को प्रदान किया है। उक्त जानकारी नगर निगम मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने दी
अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार की कमान-ए-संवाद, अनिल शर्मा व हरीश खुराना भी बने प्रवक्ता
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा...
