महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही परिवार सहित अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन-पूजन किया।
सर्किट हाउस में कारागार विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए हैं
उन्होंने कहा कि बार-बार मन करता है कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करें।
राम मंदिर चढ़ावे में कथित घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।
मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार के कार्यकाल में कारागारों में लगातार सुधार हुआ है और जेलों को सुधार गृह के रूप में विकसित किया जा रहा है।
जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन संबंधित मामले में कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए लगातार काम कर रही है ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे अच्छे नागरिक के रूप में समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
2027 विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है, जबकि पीडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और उनके लोग केवल अनाप-शनाप बयान देते हैं।