
फ़िरोज़ ख़ान
बारां । सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एस डी पी आई) के प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से मांग की कि सौशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में एक कानून लागु कर रही है जिसमें कोई भी अपने घरों में किसी भी प्रकार की दुकान – ऑफिस नहीं खोल सकता यदि कोई ऐसा करता है तो उसको पहले कानूनी नियम प्रक्रिया के तहत अनुमति लेनी पड़ेगी , इसलिए हमारा मानना है कि यदि यह कानून लागु हुआ तो मध्यम वर्गीय परिवारों को कई संकटों से प्रभावित होना पड़ेगा, क्यूंकि सरकारें तो वैसे ही रोज़गार नहीं दे पा रहीं हैँ, बेरोज़गार शिक्षित युवा भी इस से गहरे अवसाद और निराशा ग्रस्त हैं, अब यदि उनके परिजन घर खर्च चलाने के लिए अपने घरों में कुछ छोटा मोटा व्यापार करतें हैं या बेरोज़गार युवा अपने को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर में कोई ऑफिस इत्यादि खोलतें हैँ तो इस तरह के कानून से उन के हितों पर गहरा कुठाराघात होगा, साथ ही इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा जिस से भ्र्ष्टाचार भी बढ़ेगा, कुल मिलाकर इस तरह के कानून को लागु करने से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी बढ़ेगा और अन्य कई प्रकार की आर्थिक समस्याओं से भी जुझना पड़ेगा, इस से यह साबित होता है कि यह कानून जनता के हित में नहीं बल्कि सरकारी तंत्र में भ्र्ष्टाचार को ही बढ़ायेगा।
हम राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अनुराध करते हैँ कि इस अहितकारी कानून को राज्य में लागु करने से रोक लगाएं क्यूंकि जनता इस दौर में वैसे ही मंहगाई से त्रस्त है , अधिकतर लोगों ने नोटबंदी – कोविड के बाद बाज़ार की बुरी स्थिति से खुद को ठीक से संभाला भी नहीं है, यहाँ तक कि कई परिवार अभी भी बैंक लोन इत्यादि को चुकाने की समस्या से जूझ रहे हैँ ऐसे में इन परिवारों पर यह कानून लागु किया गया तो उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति और भी बदतर हो सकती हैं।
अतः इस कानून को राज्य में लागु नहीं किया जाना चाहिए।