महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय पर दो लाख रूपये के हड़पने के आरोप का मामला।
जगदगुरु परमहंस आचार्य की शिकायती पत्र पर दर्ज हुआ मुकदमा।
कोतवाली अयोध्या में भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा ।
संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की विवेचना।
बीजेपी नेता सच्चिदानंद पांडेय के ऊपर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने लगाया है 2 लाख रूपये के हड़पने का आरोप।
जगदगुरु ने कल क्षेत्राधिकारी अयोध्या से मुलाकात कर दिया था शिकायती पत्र ।
पारिवारिक आवश्यकता और परिजनों के बीमार होने और पैसे की आवश्यकता का हवाला देकर 10 से 12 दिन के लिए भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे ने मांगी थी रकम ।
2 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद रकम नहीं कर रहे थे वापस।
सच्चिदानंद पांडेय पूर्व में बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं लोकसभा अयोध्या से चुनाव ।
मौजूदा समय में भाजपा में है शामिल, बीते दिनों भाजपा जिला अध्यक्ष से हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए थे सच्चिदानंद पांडेय।