महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में भी बकरीद की तैयारियां पूरी।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर।
सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।
ईद की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों में होगी।
डीआईजी सोमेन बर्मा ने दिशा-निर्देश जारी किए।
अयोध्या रेंज के पांच जिलों में पीस कमेटी की बैठकें संपन्न।
केंद्रीय कमेटी की बैठकों में डीएम और एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं करने के निर्देश
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर प्रशासन का फोकस।
28 मई को पूरे क्षेत्र में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।