
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अयोध्या के शिष्टमंडल ने जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी से मिला। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री मनोज जायसवाल, महानगर महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री नीरज जायसवाल, अयोध्या धाम अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नन्दलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान केसरवानी, सरदार कंवलजीत सिंह, अनूप गुप्ता, विकास गुप्ता और राकेश गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदय के समक्ष नजूल विभाग द्वारा फ्रीहोल्ड हो चुकी भूमि का दाखिल खारिज ना होने, अयोध्या एवं फैजाबाद नगर के मध्य तीर्थ यात्रियों और जन सामान्य के आवागमन की कनेक्टिविटी ना होने, अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा राम पथ निर्माण के समय जिन व्यापारियों के दुकान और मकान टूटे थे, उनकी मरम्मत कराने पर नोटिस जारी करना, अयोध्या एवं फैजाबाद नगर में अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या, नाका क्षेत्र एवं चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग में रोड की दुर्दशा एवं और बिजली के खंभे शिफ्ट ना होने, कैंट बोर्ड द्वारा गुप्तार घाट के रास्तों को बंद करना जैसी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलाया।