महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामनगरी में ट्रैक्टर एजेंसी के द्वारा फर्जी बीमा किए जाने का मामला आया सामने।
शिकायतकर्ता ने 2021 मे क्रय किया था अयोध्या के डाभासेमर स्थित जय मां विंध्यवासिनी आयशर ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर लेने का मामला.
ट्रैक्टर मालिक का दावा एजेंसी में किस्त समाप्त होने के पश्चात पुनः मांगा गया इंश्योरेंस का ₹10000
इंश्योरेंस के पैसे के भुगतान के बाद एजेंसी की तरफ से की गई फर्जी इंश्योरेंस की पॉलिसी दी गई।
कैंट थाना में गाड़ी पकड़े जाने के बाद रिलीज करने के दरमियान कोर्ट में सत्यापन के दरमियान खुली पोल।
ACGM प्रथम रिकॉर्ड में ट्रैक्टर रिलीज के दौरान हुआ खुलासा।
पीड़ित जगन्नाथ के तहरीर पर थाना पूर्व कलंदर में दर्ज हुआ ट्रैक्टर एजेंसी के खिलाफ मामला।
पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक उमाशंकर यादव को गंभीर धाराओं में भेजा जेल।