महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान के लिए अयोध्या पहुंचे मंत्री नंद गोपाल नंदी और सूर्य प्रताप शाही।
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अनुदेशकों को सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में ₹8000 की बढ़ोतरी की है।
नंद गोपाल नंदी ने कहा कि पूरे देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है।
नंदी बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है।
उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया।
नंदी ने कहा कि विपक्ष में घबराहट की स्थिति है क्योंकि जनता विकास की राजनीति को समर्थन दे रही है।
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक डबल इंजन की सरकार है
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा पर जातियों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 में जनता ने समाजवादी पार्टी की राजनीति को नकार दिया था।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं बल्कि विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा