
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत
पूरा बाजार व मसौधा की समूह महिलाओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम स्थल नागेश्वर नाथ मंदिर से लता मंगेश्कर चौक से वापस नागेश्वर नाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। महिलाओं ने कलश लेकर ओम नमः शिवाय के जयघोष के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत शासन के निर्देश पर जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजन-अर्चन, जलाभिषेक और कलश यात्राएं निकाली गईं। महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी के साथ यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत अयोध्या में विशेष आयोजन किए गए।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, डी0सी0 एनआरएलएम सरिता गुप्ता, डी0एम0एम0 सरिता वर्मा सहित पुराबाजार एवं मसौधा से समूह की महिलाएं उपस्थित थी ।
