महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
हरियाणा की मशहूर महिला रेसलर विनेश फोगाट अयोध्या पहुंचीं।विनेश फोगाट गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं। प्रतियोगिता में वेरिफिकेशन से पहले उन्होंने रामलला और हनुमंत लला के दर्शन-पूजन किए।मीडिया से बातचीत में विनेश ने कहा कि “प्रभु राम ने आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है, मैं रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनीनगर जाऊंगी।”अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि “देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं।”शायरी अंदाज में किए गए पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर विनेश बोलीं कि “हम अपनी तरफ से मेहनत कर रहे हैं, रामलला की धरती पर आए हैं, यहां सबकी कामना पूरी होती है, मेरी भी होगी।”कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि अभी जवाब देने का मौका मिला है और वह अपना जवाब देंगी।विनेश फोगाट ने कहा कि “हमने जो मेहनत की है, हमें एक मौका मिलना चाहिए ताकि देश के लिए मेडल जीत सकें।”कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के कॉलेज में प्रतियोगिता होने पर उन्होंने कहा कि वहां जाना उनके लिए मानसिक दबाव वाला है, लेकिन खिलाड़ी को जहां खेल होगा वहां जाना पड़ता है।विनेश ने कहा कि “मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, अब सरकार और सिस्टम देखें कि मेरे साथ क्या हो रहा
युवक ने लगाई फांसी शीशम के पेड़ में फंदा लगा कर की आत्महत्या
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याअज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, घर के बाहर खेत में शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर की...
