महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
डीएम शशांक त्रिपाठी के तेवर सख्त, संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने वाले 26 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी, चार तहसीलों के 26 अधिकारियों को जारी हुई नोटिस,2 मई को था समाधान दिवस,चार तहसीलों के 26 अधिकारी रहे अनुपस्थित.
तहसील बीकापुर में कुल 09 अधिकारियों मे – उप मुख्य चिकित्साधिकारी बीकापुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, खंड विकास अधिकारी बीकापुर, प्रभारी निरीक्षक/ थाना अध्यक्ष कोतवाली तरुण व हैदरगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीकापुर, सचिव मंडी समिति बीकापुर, प्रधान अध्यापक हाई स्कूल पूरा नंदा बीकापुर व विपणन निरीक्षक तारुन.
तहसील सदर में कुल 06 अधिकारियों मे प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज अयोध्या, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी पंचायत मसौधा व सहायक वनरक्षक अयोध्या,
तहसील सोहावल में कुल 06 अधिकारियों मे प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलंदर अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही अयोध्या, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अयोध्या, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या, सहायक अभियंता विद्युत व सहायक वन संरक्षक.
तहसील मिल्कीपुर में कुल 05 अधिकारियों मे चकबंदी अधिकारी मिल्कीपुर अयोध्या, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमानीगंज अयोध्या, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर, अमानीगंज व हैरिंगटनगंज को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी.