महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम मंदिर के परकोटा में बने भगवान शिव मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल शाम 5 बजे ध्वजारोहण होगा।
ध्वजारोहण योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले राम लला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया।
अधिकारियों ने एयरपोर्ट, राम कथा पार्क, हेलीपैड और अन्य स्थानों का जायजा लिया।
सभी विभागों को समय से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
भाजपा, जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 700 स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
परकोटा के उत्तर-पूर्वी कोने में मंच और पूर्व दिशा में वीआईपी बैठने की व्यवस्था होगी, साथ ही प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
