
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए पुजारियों की संख्या 20 से बढ़ाकर 22 कर दी है। ट्रस्ट ने दो नए पुजारियों गिरधारी मिश्र और अनिल शुक्ला की नियुक्ति कर दी है, जो पहले ही छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं।ट्रस्ट ने अमावस्या और पूर्णिमा के आधार पर बदलने वाले रोस्टर के अनुसार पुजारियों की ड्यूटी तय की है। सुबह और शाम की दो अलग-अलग टोलियों में पुजारी सेवा देंगे, जिससे दर्शन-पूजन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।