महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या में जनगणना-2027 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कीं।
जीजीआईसी परिसर में सुपरवाइजर और प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण में पूरा व मसौदा ब्लॉक की महिलाओं को भी शामिल किया गया।
घर-घर जाकर सर्वे करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।
परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, शिक्षा, व्यवसाय व आवास की जानकारी जुटाने पर जोर।
डेटा को सटीक और त्रुटिरहित दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
मोबाइल ऐप और निर्धारित फॉर्म के उपयोग की ट्रेनिंग दी गई।
डेटा की गोपनीयता और शुद्धता को सर्वोपरि बताया गया।
बेहतर संवाद कौशल पर जोर, ताकि कोई परिवार सर्वे से न छूटे।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के अनुसार, प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा, अब फील्ड सर्वे शुरू होगा।