महिलाओं की अगुवाई में फतेहगंज से सर्किट हाउस तक बाइक-स्कूटी रैली
सर्किट हाउस में हस्ताक्षर अभियान, अधिनियम के समर्थन का संदेश
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने बाइक व स्कूटी रैली निकाली। रैली फतेहगंज चौराहे से शुरू होकर चौक, रिकाबगंज व सिविल लाइन होते हुए सर्किट हाउस पहुंची। महिला मोर्चा व प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने नेतृत्व किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया, जबकि चौक से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी शामिल हुए। समापन पर सर्किट हाउस में हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं ने अपना समर्थन दर्ज कराया।
