महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महानगर के 10 पार्षदों को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने नगर निगम अयोध्या में नामित पार्षद घोषित किया है इन पार्षदों की ताजपोसी घोषणा के काफी दिन बाद नगर निगम में आज होने जा रही है शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सर्किट हाउस में नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार की गरिमा मयी उपस्थिति में 11:00 दिन में सर्किट हाउस में संपन्न होगा जिसमें नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर गिरीश पत्र पार्टी सहित सभी नगर निगम के अधिकारी उपस्थिति रहेंगे कार्यक्रम की यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय मंत्री सुशील कुमार उर्फ बबलू मिश्रा ने दिया है
नगर निगम के मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण सोमवार को सुबह 11:00 बजे सर्किट हाउस के सभागार में कराया जाएगा। इस बात की घोषणा सदन में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की। उन्होंने सभी मनोनीत पार्षदों एवं महानगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सूचना देने तथा शपथ ग्रहण की तैयारी को व्यवस्थित करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया।