
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन कर लखनऊ के लिए हुए रवाना। दर्शन पूजन कर उन्होंने कहा कि आज जो मुझे और मेरे परिवार को प्रभु श्री राम का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मेरे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर ऐसे ही बना रहे। और हमारा देश ऐसे ही निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे। मंदिर दर्शन के बाद आज गुरुकुल में भी मुझे आने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताया। गुरुकुल आज के युग में भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है।अडानी फाउंडेशन की ओर से गुरुकुल संस्कृति को संभालने के लिए और आज के एआई के जमाने में अपनी संस्कृति को और वेग कैसे मिले इसके लिए जिस भी सहायता की आवश्यकता होगी अडानी फाउंडेशन करेगा।