चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली। महावीर जयंती के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान भगवान महावीर को स्मरण किया गया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने संदेश में कहा, “समस्त देशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं। आइए, हम भगवान महावीर के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए सद्भावपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं।”
उन्होंने आगे कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और मानवता को अहिंसा, सत्य और करुणा का मार्ग दिखाती हैं। उनके विचार समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर शोभायात्राएं निकाली गईं, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। जैन समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड के लिए यह विशेष संदेश समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
