महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।
बढ़ती भीड़ के बीच अपराधियों की नजर अब अयोध्या पर भी पड़ने लगी है।
बिहार के शातिर अपराधियों का एक गिरोह बुजुर्ग और भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा था।
ये अपराधी एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
असली एटीएम कार्ड लेकर आरोपी शॉपिंग करते थे या कैश निकाल लेते थे।
थाना पूराकलंदर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ₹2 लाख नगद, फर्जी एटीएम कार्ड, उपकरण और एक स्विफ्ट कार बरामद की।
इस गिरोह से जुड़े दो मामले पहले ही थाना पूराकलंदर में दर्ज थे।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार, आरोपियों ने बढ़ती एटीएम गतिविधियों को देखकर अयोध्या को टारगेट किया था।