महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत की खबर से शिया समुदाय में आक्रोश।
देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच रामनगरी अयोध्या में भी जुलूस-ए-गम निकाला गया।
जुलूस की शुरुआत शहर के इमामबाड़ा से हुई।
जुलूस चौक स्थित जवाहर अली खान मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे और बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया।
लोगों ने खामनेई को “शहीद” बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मस्जिद में खामनेई की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ की गई।
समुदाय के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया।
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए.