महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
अयोध्या में रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव की शुरुआत।
हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का विधि-विधान से पूजन-अर्चन।
नागा साधुओं ने हनुमान जी को अबीर-गुलाल अर्पित कर दी रंगों की शुभकामनाएं।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली होली की पारंपरिक शोभायात्रा।
साधु-संतों ने हनुमान जी का निशान लेकर किया नगर भ्रमण।
रामनगरी के प्रमुख मठ-मंदिरों में जाकर होली का निमंत्रण दिया गया।
परंपरा के अनुसार पंचकोसी परिक्रमा कर रंग उत्सव का संदेश फैलाया।
महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने शोभायात्रा की अगवानी की।
फगुआ गीतों और अबीर-गुलाल से भक्तिमय माहौल बना।
रंगभरी एकादशी से होली तक अयोध्या में भक्ति, परंपरा और रंगों का अद्भुत संगम रहेगा।
