
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भगवान राम की प्रिय सरयू की पवित्रता को तार तार कर रहा नगर निगम अयोध्या
नगर निगम की भारी लापरवाही की वजह से शहर के गंदे पानी में आस्था की डुबकी लगाने को विवस श्रद्धालु
अयोध्या शहर का बदबूदार विषाक्त व गंदा पानी सरयू में डालकर सरयू की पवित्रता को अयोध्या नगर निगम कर रहा है कलंकित
खबर अयोध्या से है गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस में चौपाई लिखी है अवधपुरी मामपुरी सुहावन उत्तर दिश बह सरयू पवन, अयोध्या की उसी पावन सरयू को उसकी पवित्रता को अयोध्या नगर निगम अपवित्र कर रहा है आपको बताते चलें कि अयोध्या के लगभग सभी मंदिरों में भगवान को स्नान करने के लिए उनको भोग लगाने के लिए सरयू का जल जाता है साधु संत सहयोग में स्नान कर पूजा पाठ करते हैं सरयू के जल से आचमन करने के साथ-साथ भगवान का भोग लगाते हैं जिस सरयू की कलकल धारा में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं जिस सरयू के जल को सबसे पवित्र माना जाता है उसी सरयू जल में अयोध्या शहर का गंदा दुर्गंध युक्त बदबूदार पानी डाला जा रहा है जिस जल से करोड़ लोगों की आस्था जुडी हो उसके साथ अयोध्या नगर निगम एक भद्दा मजाक कर रहा है अब अगर किसी श्रद्धालुओं को यह पता चले कि वह जिस जल में स्नान करके आया है वह माता सरयू का जल नहीं बल्कि शहर के गटर का पानी है तो सोचिए उसके दिल पर क्या बीतेगी
अयोध्या शहर के गटर का पानी इतना ज्यादा प्रदूषित है इतना ज्यादा बदबूदार है कि उस पानी से निकल रहा भारी मात्रा में झाग इस बात की गवाही देता है कि वह पानी बहुत ही ज्यादा प्रदूषित है आलम यह है कि यह पानी जिस मार्ग से सरयू में जाता है उस मार्ग की घास तक जल जा रही है सोचिए अगर माता सरयू और भगवान राम की कृपा ना हो तो इस जल से जो श्रद्धालु स्नान करते हैं सोचिए उनकी त्वचा पर इसका कितना दुष्प्रभाव पड़ेगा यह पानी इतना ज्यादा बदबूदार है कि इसके पास कुछ पल खड़े रहना भी लगता है एक बड़ी जंग लड़ी हो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या के विकास को लेकर अपने खजाने का मुंह खोल देते हैं मुख्यमंत्री लगातार अयोध्या के जनप्रतिनिधियों को अयोध्या के जिम्मेदारों को यह निर्देश देते रहते हैं कि अयोध्या की पवित्रता को अयोध्या की मर्यादा को अयोध्या की गरिमा को किसी भी प्रकार की आंच नहीं आनी चाहिए यह आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए इस कार्य में चाहे जितने धन की आवश्यकता होगी सरकार अयोध्या को प्रदान करेगी लेकिन अयोध्या के चाहे महापौर गिरीश पति त्रिपाठी हों नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार हों या अन्य जिम्मेदार इन सभी ने शायद मुख्यमंत्री के मनसा पर पलीता लगाने का मन बना लिया है उनके आदेशों के धज्जियां उड़ा लेने का मन बना लिया है शायद यही वजह है जो अयोध्या नगर निगम बेखौफ होकर सरकार के मनसा पर पलीता लग रहा है