महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
कैब मालिक अजीत गुप्ता की हत्या का खुलासा,अयोध्या पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा
कैब मालिक अजीत गुप्ता 13 महीने पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।
अजीत गुप्ता कोतवाली नगर क्षेत्र, अयोध्या के निवासी थे।
अपराधियों ने कैब लूटने की नीयत से अजीत गुप्ता से कैब बुक कराई थी।
गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज क्षेत्र में अजीत गुप्ता की हत्या की गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने गले की चेन और अंगूठी और कैब लूट ली।
शव को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना सकरा क्षेत्र में फेंक दिया गया।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर बरामद किया और 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया।
अपराधियों ने कैब को बिहार के दरभंगा जिले में लावारिस हालत में छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
23 नवंबर 2024 को अजीत गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था.
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार हत्या में पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें चार गिरफ्तार और एक पहले से जेल में बंद है।