
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या महोत्सव मेले का शुभारम्भ 26 दिसंबर 2025 को हुआ इसमें बैदेही बल्लभ शरण महंत बावन मंदिर अयोध्या की उपस्थिति कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में रही तथा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कौशल किशोर जी प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विशिष्ट अतिथि अलोक सिंह “रोहित” प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत रहे। अयोध्या महोत्सव मेले में अयोध्या के विभन्न चौराहों का चित्रण किया गया है जिसमें लतामंगेशकर चौराहे पर लगी वीणा और चूणामणि चौराहे पर लगी चूणामणि,धनुष चौराहे के धनुष के प्रतिरूप स्थापित किया है, दुकानों में काष्ठ कला को प्रदर्शित करती बहुत मनमोहक फर्नीचर की दुकान, ठंडी से राहत के लिए कंबल की दुकान, बिभिन्न प्रकार के फास्टफूड की दुकान, हस्त शिल्प, खादी ग्राम उद्योग की दुकानें व दैनिक व घरेलू उपयोगी समस्त सामान की दुकाने मेले में लगी हैं और बिभिन्न प्रकार के छोटे व बड़े झूले भी मेले की छटा को और भी आकर्षित कर रहे हैं।इसी क्रम में अयोध्या महोत्सव में बने वीणा चौराहे पर दीप प्रज्ववलन कर कार्यक्रमाध्यक्ष वैदेही बल्लभ शरण जी, मुख्य अतिथि कौशल किशोर जी न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव नें मेले की शुरुआत की तदोपरान्त आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष व मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का स्वागत, सम्मान महोत्सव के प्रबंधक आकाश अग्रवाल व महासचिव संगठन अरुण कुमार द्विवेदी ने पुष्प गुक्ष, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह से किया।शाम के कार्यक्रम में अयोध्या आयडल के जूनियर वर्ग के प्रथम चरण का भी आज शुरुआत हुई,इसके बाद शाम को ही होने वाले कार्यक्रम अवधी संध्या में आये हुए संस्कार भारती के बिभिन्न कलाकारों में संगमलता ने अवधी बधावा, अमित कुमार की टीम ने फ़रवाही नृत्य, संगम लता ने कहरवा लोक नृत्य और साक्षी मिश्रा जी की टीम ने रामकेवट संवाद के चित्रण से अपनी मनमोहक प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर जी नें अपने उद्बोधन में अवधी कलाकारों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि ये अवधी सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारे इस पूरे अवध व आसपास की संस्कृति व सभ्यता को दर्शाते हैं जिनका संरक्षण व संवहन अयोध्या महोत्सव निरंतर कर रहा है, कार्यक्रमाध्यक्ष वैदेही बल्लभ शरण जी ने प्रभु राम व केवट के संवाद की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस पावन नगरी अयोध्या में होने वाले अयोध्या महोत्सव में भी इसी तरह सबको साथ लेकर चलने की जो परम्परा बनाई है सराहनीय है ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को मंच देकर अयोध्या महोत्सव निरंतर उनका उत्साह वर्धन कर रहा है।कार्यक्रम में
समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, महासचिव संगठन अरुण कुमार द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव, मोहित मिश्रा, जनार्दन पाण्डेय, बृजेश ओझा, दुर्गेश, राजेश, रेगन चौधरी, उज्ज्वल, अभिनव, शशांक, राम सागर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।