महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ (पाटोत्सव) प्रतिष्ठा द्वादशी का यज्ञशाला में हुआ प्रथम दिन का अनुष्ठान,सायंकाल उत्सव विग्रह की पालकी यात्रा भी निकाली गई।
प्रातः वास्तु पूजा के पश्चात गणहोम,तत्त्वकलश, तत्त्वहोम, सुदर्शनहोम आदि अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। सायंकाल देवदर्शन के निमित्त परिसर में प्रभु विग्रह की पालकी यात्रा निकाली गयी। पांच दिन चलने वाला यह अनुष्ठान विद्वान आचार्यों द्वारा ट्रस्टी जगद्गुरु मध्वाचार्य जी के निर्देशन में हो रहा है।
प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...