आर पी तोमर
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में चल रहे हिजाब विवाद, कैबिनेट विस्तार और राज्य की वित्तीय नीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। इस बैठक में बिहार के विकास के रोडमैप और आने वाले समय में राज्यसभा सीटों के चुनाव पर भी बातचीत हुई। समझा जाता है कि, इन दोनों बैठकों में तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं की हिजाब विवाद, बिहार में कैबिनेट विस्तार, और राज्य की नीतियों से जुड़े वित्तीय मुद्दे, जिसमें 10,000 रुपये की महिला रोजगार योजना को लागू करना शामिल है, पर बातचीत हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहली दिल्ली यात्रा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड एक प्रमुख घटक दल है। प्रधानमंत्री के साथ नीतीश की बैठक में बिहार की वित्तीय नीतियों पर भी चर्चा हुई। इसमें 10,000 रुपये की महिला रोजगार योजना को लागू करने जैसे मुद्दे शामिल थे। नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बिहार में एक महिला डॉक्टर से जुड़ा हिजाब विवाद सियासी रंग ले चुका है और इस पर जमकर बहस चल रही है। एक सप्ताह पहले 15 दिसंबर को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्रो के वितरण के दैरान यह विवाद उपजा था। नीतीश कुमार ने समारोह में एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन से पहले हिजाब हटाने को कहा था और फिर खुद ही उसे हटा दिया था। इस बीच उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीच-बचाव की कोशिश की थी। यह घटना काफी चर्चित हो गई और इस पर देश-विदेश में जमकर बयानबाजी हुई। इस घटना के बाद से नुसरत परवीन ने अभी तक आयुष डॉक्टर की पोस्ट पर ज्वाइन नहीं किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि यह मामला अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। एनडीए इस मामले के व्यापक असर को लेकर सतर्क है। इस मुलाकात में बिहार के नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई है। माना जाता है कि बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए चेहरों के बारे में भी विचार किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा बिहार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हिजाब विवाद एक संवेदनशील मुद्दा है। इसका असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
