पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर।
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को 20 दिसंबर 2025 को अरेस्ट किया। सीबीआई के मुताबिक ये केस 19 दिसंबर 2025 को पुख्ता सूचना के आधार पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा, जो कि रक्षा उत्पादन विभाग में इंटरनेशनल कोऑपरेशन और एक्सपोर्ट से जुड़े पद पर तैनात थे, लंबे समय से प्राइवेट डिफेंस कंपनियों से रिश्वत ले रहे थे। इसके बदले में वे इन कंपनियों को सरकारी विभागों से गलत तरीके से फायदा पहुंचा रहे थे। जांच में ये भी सामने आया है कि इस मामले में एक दुबई बेस्ड कंपनी भी शामिल है। इस कंपनी के भारत में कामकाज को देखने वाले राजीव यादव और रवजीत सिंह बेंगलुरु से ऑपरेट कर रहे थे। आरोप है कि ये लोग लगातार लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के संपर्क में थे और उनके साथ मिलकर अपनी कंपनी के लिए सरकारी मंजूरी और दूसरे फायदे हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। सीबीआई का कहना है कि 18 दिसंबर 2025 को विनोद कुमार ने कंपनी के कहने पर लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। इसी लेन-देन के आधार पर कार्रवाई की गई। सीबीआई ने दिल्ली, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु और जम्मू समेत कई जगहों पर छापेमारी की. दिल्ली स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से 3 लाख रुपये की रिश्वत की रकम के अलावा करीब 2.23 लाख रुपये कैश बरामद किया गया। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में उनके घर से 10 लाख रुपये कैश और कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए है। नई दिल्ली में उनके ऑफिस की तलाशी भी अभी जारी है। सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 23 दिसंबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सीबीआई का कहना है कि इस मामले में और लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
