महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में ई-रिक्शा चालकों ने जीआरपी और आरपीएफ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का मुख्य केंद्र अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र रहा।
चालकों का आरोप है कि स्टेशन के आसपास ई-रिक्शा खड़ा करने नहीं दिया जाता।
यात्रियों को बैठाने के दौरान पुलिस द्वारा डंडा दिखाकर भगाने का आरोप।
शहर में ई-रिक्शा चालकों के लिए कोई निर्धारित स्टैंड नहीं बनाया गया।
बार-बार हटाए जाने से चालकों के रोज़गार पर सीधा असर पड़ रहा है।
ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस द्वारा अपमानजनक व्यवहार का भी आरोप लगाया।
चालकों की मांग है कि प्रशासन रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा स्टैंड बनाए।