महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
मेरठ निवासी दिनेश तलवार और दिशा तलवार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अयोध्या पहुंचे।
दंपती ने अपना जागरूकता अभियान लता मंगेशकर चौक से शुरू किया।
लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दोनों उल्टा चलकर संदेश दे रहे हैं।
पिछले 32 वर्षों से दंपती देशभर में जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगा रहे हैं।
अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण पर नकारात्मक असर बताया।
दंपती का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक संदेश पहुंचाने की इच्छा जताई।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।