महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम के महापौर/तिवारी मंदिर के महंथ गिरीशपति त्रिपाठी ने कैंसर पी़ड़ित व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता”नन्दू गुप्ता” को इलाज के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए कहा कि आपका इलाज रूकने नहीं पायेगा जहां जरूरत पड़ेगी हर संभव मदद की जायेगी।बताते चले कि श्री त्रिपाठी हर जरूरतमंदो की मदद करते रहते है।समय समय पर गरीबो को राशन कंबल आदि का वितरण करते रहते है। इस अवसर पर पीड़ित श्री गुप्ता ने आर्थिक मदद के लिए महापौर का आभार जताया।