महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली ऐतिहासिक होगी। अयोध्या से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मासिक बैठक में कहीं।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री सुनील कृष्ण गौतम तथा संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने किया।
पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि “भाजपा सरकार की नीतियाँ आम जनता के लिए लगातार हानिकारक सिद्ध हो रही हैं। महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस का दायित्व है कि वह इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर घर तक सत्य पहुँचाए। सभी कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के बीच जाएँ और कांग्रेस की ऐतिहासिक विचारधारा व संघर्ष को मजबूत बनाए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकता ही संगठन की असली ताकत है। हमें बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करना है। जनसमस्याओं पर संघर्ष तेज करने तथा दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तत्पर रहे।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा“भाजपा सरकार संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और जनता महंगाई से त्रस्त है। कांग्रेस ही जनता की सच्ची आवाज है। 14 दिसंबर की रैली जनता की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुँचाने का बड़ा मंच बनेगी।”
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा “कांग्रेस का संघर्ष हमेशा जनता के लिए रहा है। हमें घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं को उजागर करना होगा। अयोध्या से बड़ी भागीदारी रैली में हमारी मजबूती का संदेश देगी।”
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहाकांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब और सक्रिय होकर जनता से जुड़ना होगा। महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों और युवाओं की समस्याएँ बढ़ी हैं। इन मुद्दों को उठाना और जनता तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।”
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में भाग लेने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से तथा वार्डो से कार्यकर्ता बस और निजी वाहनों से दिल्ली गांधी पार्क के लिए जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, जनार्दन मिश्रा ,डॉक्टर विनोद गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, रामबख्श रावत, राकेश तिवारी, विकास मिश्रा ,अरुण साहू ,अशोक राय, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव पाठक, रामनाथ शर्मा ,सुखदेव सिंह, रुद्रदेव सिंह, संजय हिला, रामानंद शर्मा ,रामनाथ शर्मा, मनीराम कनौजिया, राजेश कुमार चतुर्वेदी, देव कुमार वर्मा, आकाश केसरवानी, अंकित जैन, बांकेलाल सैनी, अनिल सोनकर, अशोक कुमार शर्मा ,इरफान अहमद, रवि श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ,चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, प्रेम कुमार पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ,अशोक कनौजिया, धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, जितेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ, धीरेंद्र सिंह बबलू ,सुरेंद्र, शत्रुघ्न प्रसाद कोरी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद अर्शी आदि उपस्थित रहे।