महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर रविवार को निर्वातमान सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा पदाधिकारियो के साथ सक्रियता दिखाते हुए बूथों का भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों के पुनरीक्षण अभियान के दौरान वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने की की अपील किया। इस दौरान उन्होंने बूथ कमेटियों एवं बीएलओ से अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़ने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और कहां की बी एल ओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन की स्थिति जाने। बूथ पर पहुंचकर बीएलओ और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
निर्वतमान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष पुनरीक्षण अभियान इसी उद्देश्य को लेकर चलाया जा रहा है, जिससे कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। इस दौरान भाजपा के कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा मूडल प्रभारी रवि सोनकर सोनकर पाषर्दगण संतोष सिंह आदि आदि मौजूद रहे।