आर पी तोमर
नई दिल्ली, 6 दिसंबर।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले 3 दिनों से कड़ी आलोचना के घेरे में है जबरदस्त कैंसिलेशन, घंटों की देरी और देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरा तफरी ने एविएशन सिस्टम हिला दिया है। अब सरकार इस पूरे संकट को बेहद गंभीर मान रही है और पहले से ही नाराज यात्रियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स को हटाने की सिफारिश करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ऊपर से एयरलाइन पर भारी पेनल्टी की तैयारी है जिसे इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा सकता है। सरकार एयरलाइन के ऑपरेशंस में सीधी कटौती करने जा रही है। इंडिगो की कई रूट्स पर फ्लाइट अलॉटमेंट कम कर दिए जाएंगे। एयरलाइन को केवल उतनी ही उड़ानें चलाने की अनुमति दी जाएगी जिनमें वह पूरा क्रू उपलब्ध करा सके। इस बीच आरोप यह भी है कि इंडिगो पिछले कई महीनों से जरूरत से ज्यादा भरा हुआ शेड्यूल चला रही थी। सरकार का मानना है कि ओवरस्ट्रेस्ड ऑपरेशंस ने ही इस बड़े ऑपरेशनल मेल्टडाउन को जन्म दिया जिसके कारण हजारों यात्रियों को तकलीफ उठानी पड़ी। बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह रद्द उड़ानों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ले। मंत्रालय ने यह भी कहा कि एयरलाइन सुनिश्चित करे कि यात्रियों का सामान भी अगले दो दिनों में पहुंचा दिया जाए। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ओर से शनिवार को पांचवें दिन 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करने से पैदा हुई दिक्कतों के एक दिन बाद मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार रात 8 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। जारी निर्देश में कहा गया है, ‘एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे उन यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क न वसूलें जिनकी यात्रा पर रद्दीकरण का असर पड़ा है।’
इंडिगो ने ट्वीट कर कहा है कि हाल की घटनाओं के मद्देनजर यात्रियों के रद्दीकरण के सभी रिफंड स्वचालित रूप से लौट जाएंगे। इंडिगो ने कहा कि हम 5 दिसंबर 2025 और 15 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा के लिए आपकी बुकिंग के सभी रद्दीकरण/पुनर्निर्धारण अनुरोधों पर पूरी छूट देंगे। शनिवार को देशभर के अलग-अलग हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंडिगो को समर्पित यात्री सहायता और रिफंड सुविधा प्रकोष्ठ स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुसार इन प्रकोष्ठों को प्रभावित यात्रियों से सक्रिय रूप से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है कि रिफंड और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्थाएं कई बार अनुवर्ती कार्रवाई किए बिना ही पूरी हो जाएं।
बयान में कहा गया है, ‘स्वचालित रिफंड की प्रणाली तब तक सक्रिय रहेगी जब तक परिचालन पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाता।’ इसके अलावा मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उड़ान रद्द होने या देरी के कारण यात्रियों से अलग हुए सामान का पता लगाया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर उन्हें सौंप दिया जाए।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
