महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महानगर के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
अभियान के अंतर्गत पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिर्जापुर माफी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने रसड़ा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कचहरी परिसर, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने जलवानपुरा, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रसूलाबाद, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बाल्दा साहबगंज, अभिषेक मिश्र ने मोहबरा बाजार, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल ने सरेठी तथा परमानंद मिश्र ने हनुमान कुंड में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। महानगर क्षेत्र के लगभग 16 प्रमुख स्थानों पर यह अभियान चलाया गया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी हर नागरिक को नई दिशा देते हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शोषित-वंचित समाज को सम्मान दिलाने का कार्य किया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता और सामाजिक समरसता दोनों ही बाबा साहब के आदर्शों से जुड़े मूल्य हैं। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब का संविधान आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दस्तावेज है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान केवल स्वच्छता का नहीं, बल्कि बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है।
शक्ति सिंह शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्या, बबलू मिश्रा संग्राम सिन्हा, हेमंत जायसवाल, बाल कृष्ण वैश्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने महानगर के विभिन्न स्थलों पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...