
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी और दिल्ली ब्लास्ट के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखी गई।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने शहर के मुख्य मार्गों पर रूट मार्च निकाला।
फोर्स ने चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया।
अयोध्या सीमा सहित प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हर वाहन, यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।
रूट मार्च का उद्देश्य जनता और श्रद्धालुओं को यह संदेश देना है कि शहर पूरी तरह सुरक्षित है और सुरक्षा तंत्र सतर्क है।