• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

इंडिगो ने क्रू की कमी के चलते 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, कहा- तकनीकी खामियों के कारण हुई परेशानी

by Page 3 News International Desk
December 4, 2025
in Hindi News
0
इंडिगो ने क्रू की कमी के चलते 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, कहा- तकनीकी खामियों के कारण हुई परेशानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित

स्वच्छता को जन-जन की मुहिम बनाने की जरूरत: महापौर

प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर

आर पी तोमर
नई दिल्ली, 3दिसंबर।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को 70 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें बेंगलुरु और मुंबई हवाईअड्डों से जाने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्य रूप से चालक दल की कमी के कारण विमानों को रद्द करना पड़ा। इंडिगो की कई उड़ानें विभिन्न हवाई अड्डों पर लेट रहीं, क्योंकि कंपनी को अपनी उड़ानों के संचालन के लिए चालक दल जुटाने में परेशानी हुई। इंडिगो ने भी स्वीकार किया है कि उड़ानें रद्द की गई हैं और देरी हुई है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “पिछले कुछ दिनों में प्रौद्योगिकी संबंधी समस्याओं, हवाईअड्डे पर भीड़भाड़ और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं सहित विभिन्न कारणों से कई उड़ानों में अपरिहार्य देरी हुई है और कुछ उड़ानें रद्द हुई हैं।” एफडीटीएल मानदंडों के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के बाद से इंडिगो को चालक दल की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हो रही हैं और परिचालन में भारी देरी हो रही है। सूत्र ने कहा, “एयरलाइन के लिए मंगलवार को स्थिति खराब हो गई और बुधवार को यह कमी और भी बदतर हो गई, जब देश के विभिन्न हवाई अड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और देरी से उड़ान भरी गईं।
परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण व्यवधानों का सामना कर रही देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने परिचालन को सामान्य करने के लिए अगले 48 घंटों के लिए अपने समय-सारिणी में सुनियोजित तरीके से बदलाव किया है। सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटों के लिए एयरलाइन समायोजन के तहत उड़ानों को रद्द करेगी या उनके समय में बदलाव करेगी। बुधवार को अपने दूसरे बयान में इंडिगो के प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि पिछले दो दिनों से पूरे नेटवर्क में उसका परिचालन काफी बाधित रहा है, और उन्होंने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया।एयरलाइन ने कहा, “छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियों, सर्दियों के मौसम के कारण शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, विमानन प्रणाली में भीड़भाड़ बढ़ने और नए क्रू रोस्टरिंग नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के कार्यान्वयन के कारण परिचालन के स्तर पर अप्रत्याशित चुनौतियां आईं। इन चुनौतियों का पहले से अनुमान लगाना संभव नहीं था।” नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, छह प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर समय से चलने के मामले में इंडिगो का प्रदर्शन मंगलवार को घटकर 35 प्रतिशत रह गया। इस मापदंड पर एयर इंडिया का 67.2 प्रतिशत, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 79.5 प्रतिशत, स्पाइसजेट का 82.50 प्रतिशत और अकासा एयर का 73.20 प्रतिशत प्रदर्शन रहा। नवीनतम उड़ान ड्यूटी समय सीमा मानदंड के तहत साप्ताहिक विश्राम अवधि को बढ़ाकर 48 घंटे करना, रात्रिकालीन घंटों का विस्तार करना, और रात्रि लैंडिंग की संख्या को पहले के छह के मुकाबले केवल दो तक सीमित करना शामिल है। शुरुआत में इंडिगो, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और अन्य घरेलू एयरलाइनों ने इन मानदंडों का विरोध किया गया था। लेकिन बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद डीजीसीए ने इन्हें लागू कर दिया। इन एफडीटीएल मानदंडों का पहला चरण जुलाई से लागू हुआ, जबकि दूसरा चरण, जिसके तहत रात्रि लैंडिंग को पहले के छह से दो तक सीमित कर दिया गया, 1 नवंबर से लागू किया गया। ये मानदंड मूल रूप से मार्च 2024 से लागू किए जाने थे, लेकिन इंडिगो सहित एयरलाइनों ने अतिरिक्त चालक दल की आवश्यकताओं का हवाला देते हुए चरण-दर-चरण कार्यान्वयन की मांग की। गुरुग्राम स्थित एयरलाइन वर्तमान में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है और इनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा रात में होता है। विमान बेड़े पर नज़र रखने वाली वेबसाइट प्लेनस्पॉटर डॉट कॉम के अनुसार, 2 दिसंबर तक इंडिगो के बेड़े में कुल 416 विमान थे, जिनमें से 366 परिचालन में थे और 50 जमीन पर थे, जबकि पिछले महीने यह संख्या 47 थी।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित

by Page 3 News International Desk
February 13, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...

स्वच्छता को जन-जन की मुहिम बनाने की जरूरत: महापौर

by Page 3 News International Desk
February 13, 2026
0
0

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए मंडलीय कार्यशाला संपन्न महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने स्वच्छता को जन-जन की मुहिम...

प्रदेश सरकार का बजट ऐतिहासिक- महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी मेयर

by Page 3 News International Desk
February 12, 2026
0
2

महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा...

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होने नए कुलपति

by Page 3 News International Desk
February 12, 2026
0
1

अयोध्या.ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होंगे नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आईसीएआर नेशनल ब्यूरो प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस नई दिल्ली के...

राम मंदिर हमले का संदिग्ध आरोपी अब्दुल रहमान का शव पहुँचा

by Page 3 News International Desk
February 12, 2026
0
1

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या.संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का शव पहुंचा मजनाई गांव,थाना इनायतनगर के मजनाई गांव का रहने वाला था अब्दुल रहमान,राम...

वक्त कभी किसी का सगा नहीं

by Page 3 News International Desk
February 11, 2026
0
0

वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.