आर पी तोमर
नई दिल्ली, 3 दिसंबर।
एमसीडी उपचुनाव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फेल हो गयी है। चुनाव में भाजपा की दो सीटें घट गई है। हालांकि रेखा गुप्ता की सीट पर भाजपा उम्मीदवार की रिकार्ड जीत हुई है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है। कुल 12 वार्डों में 38.51% मतदान हुआ था। जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से पहले 9 सीटें बीजेपी के पास थीं, इसलिए इस चुनाव में पार्टी को झटका लगा है। कांग्रेस ने भी संगम विहार-ए सीट पर जीत दर्ज की है। जिन 12 वार्डों में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी के पास थे। साल 2022 में 250 वार्ड के लिए हुए। चुनाव में 50.47 फीसदी के मुकाबले इस उपचुनाव का वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। कुल 51 कैंडिडेट चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 26 महिलाएं और 25 पुरुष थे।
इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद, यह उपचुनाव दिल्ली के पॉलिटिकल मूड का पहला बड़ा टेस्ट माना जा रहा है। दिल्ली नगर निगम में उपचुनाव से पहले बीजेपी के पास 116 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 123 हो गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर फतह हासिल करते हुए अपना नंबर 98 कर लिया है। इसके साथ ही, कांग्रेस उपचुनाव में एक सीट हासिल करते हुए अब 9 पर पहुंच गई है। वहीं, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पास एमसीडी में 15 सीट है और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के पास है।
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों के बाद मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में जनता को आभार जताया है। उन्होंने कहा, “दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने हेतु दिल्ली के नागरिकों का हृदयपूर्वक आभार। यह विजय, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की सामूहिक शक्ति का सशक्त प्रमाण है।उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव में विजयी सभी बीजेपी उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, और नॉनस्टॉप काम कर रही है। विनोद नगर: सरला चौधरी (बीजेपी) — 1769 वोटों से जीतीं।
द्वारका बी: मनीषा देवी (बीजेपी) — 9100 वोटों से जीत दर्ज की।
अशोक विहार: वीना असीजा (बीजेपी) — 405 मतों से जीतीं।
ग्रेटर कैलाश: अंजुम मॉडल (बीजेपी) — 4165 मतों से जीतीं। दिंचाऊं कला: रेखा रानी (बीजेपी) — 5637 मतों से जीतीं। चाँदनी महल: मोहम्मद इमरान (निर्दलीय) — 4592 वोटों से जीते। मुंडका: अनिल (आम आदमी पार्टी) — 1577 मतों से जीत दर्ज की। संगम विहार ए: सुरेश चौधरी (कांग्रेस) — 3628 मतों से जीत दर्ज की। शालीमार बाग बी: अनीता जैन (बीजेपी) — सबसे ज्यादा 10101 मतों से जीत दर्ज की।
दक्षिण पुरी: राम स्वरूप कनौजिया (आम आदमी पार्टी) — 2262 मतों से जीत दर्ज की। चाँदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता (बीजेपी) — 1182 मतों से जीत हासिल की। नारायणा: राजन अरोड़ा (आम आदमी पार्टी) — 148 मतों से जीत दर्ज की। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव छोटा था, लेकिन यह दिल्ली में बीजेपी सरकार के पहले लिटमस टेस्ट में दो बातें सामने लाता है- बीजेपी नीचे आ रही है और उनके नेताओं की धमकियों के बावजूद पार्टी का नंबर घट गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नतीजों से पहली बात यह सामने आई है कि बीजेपी नीचे आ रही है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं और सांसदों ने मंच से कहा था कि आप के पार्षद को चुनोगे तो हम काम नहीं करने देंगे। भारद्वाज ने कहा कि इन धमकियों के बावजूद भी बीजेपी का नंबर घट गया।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
