आर पी तोमर
नई दिल्ली, 2 दिसंबर।
संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। इससे पहले विपक्ष ने सुबह 10.30 बजे संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव सुधारों पर चर्चा की अपनी मांग दोहराई। विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यद्यपि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि
“सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष को टाइमलाइन पर ज़ोर नहीं देना चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “सदस्यों ने एस आई आर पर रूल 267 के तहत नोटिस दिया था और सदन को इस पर चर्चा शुरू करनी चाहिए। उधर हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कक्ष में विपक्षी दलों के नेताओं की मीटिंग बुलाई। जिसमें चुनाव सुधारों पर 9 दिसंबर को 10 घंटे बहस किये जाने पर सहमति बनी वहीं 8 दिसंबर को वंदेमातरम पर भी 9 घंटे बहस की मंजूरी दी गई। बहस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। तय हुआ कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगी।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
