महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
छावनी परिषद कर्मचारी संघ अयोध्या ने पूर्व सभासद मोहम्मद अपील के खिलाफ मानहानि एवं झूठे आरोपों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ ने SSP अयोध्या एवं DM अयोध्या को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने एवं मानहानि का मुकदमा चलाने की मांग की है।
संघ का आरोप है कि मोहम्मद अपील ने 30 नवंबर 2025 को मीडिया में बयान देते हुए यह दावा किया कि छावनी परिषद कर्मचारी ठेकेदार के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों की ज्वाइनिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।
कर्मचारी संघ का कहना है कि यह आरोप बिना किसी तथ्य एवं साक्ष्य के लगाया गया है, जिसका उद्देश्य केवल कर्मचारियों की छवि धूमिल करना और भ्रम फैलाना है।
कर्मचारी संघ ने कहा कि ऐसे मनगढ़ंत व अप्रमाणित बयान कर्मचारियों की प्रतिष्ठा पर सीधा प्रहार हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।
संघ की प्रमुख मांगें
मोहम्मद अपील के खिलाफ तुरंत FIR की कार्रवाई
मानहानि के अंतर्गत कानूनी दंडात्मक कार्यवाही
संघ ने कहा — “किसी भी साजिश या दुष्प्रचार से न तो हमारा मनोबल टूटेगा और न ही सफाई व्यवस्था में ईमानदार कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।