महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जनशिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित संभव कार्यक्रम में कुल 17 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 11 का महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने तुरंत समाधान कराया, जबकि पांच प्रकरण गली एवं नाली निर्माण से जुड़े थे, जिसकी जांच कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे महापौर ने पार्कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की हिदायत कर्मचारियों को दी। इस मौके पर सड़क, नाली, गली के निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के जल एवं सफाई को लेकर शिकायतें आईं।उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र तुरंत जारी करने का निर्देश दिया।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने समस्याओं का निदान कराया। जनसुनवाई में पूर्व उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनुज दास, रमाशंकर निषाद एवं अनूप श्रीवास्तव, महेंद्र शुक्ल, अपर नगर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता निर्माण राजपति यादव, भारत सिंह मौजूद रहे।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
