महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
बाबा महादेव ने हिंदू समाज को विवादित बयान देते हुए अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हिंदू अपने बच्चों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ें, क्योंकि यह समय की आवश्यकता है।
समाज को लव जिहाद जैसी गतिविधियों को लेकर जागरूक रहने की बात भी उन्होंने कही।
अपने संबोधन में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की शादी और तैमूर जैसे उदाहरण देकर अपनी बात रखी।
बाबा महादेव ने मोदी और योगी सरकार की तारीफ की, लेकिन कहा कि केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
उनके अनुसार, समाज को भी अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी, क्योंकि भगवान उन्हीं की मदद करते हैं जो अपनी मदद खुद करते हैं।
बाबा महादेव अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के किनौली टांडिया आर्य नगर पहुंचे।
वे आनंद आश्रम साई नगर लखनऊ और महाकाल वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक हैं।
श्री राम आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान के निर्माण कार्य का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
26 करोड़ की लागत से बन रहा यह गुरुकुल परिसर लगभग 2,000 बच्चों के लिए आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा देगा।