पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 29 नवंबर।
दिल्ली में एमसीडी के 12 वॉर्डों पर उपचुनाव को लेकर शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार थम गया था। आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। कल(आज) 30 नवम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने जनता तक पहुंचने के लिए सभी वॉर्डों में जनसभा और रोड शो किए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को लेकर सभी ओपिनियन पोल पर मतदान वाले दिन की शाम तक रोक लगा दी है। दिल्ली में मतदान 30 नवंबर को सुबह 7:30 से शुरू होकर शाम 5:30 तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली के 12 वॉर्ड पर उपचुनाव के लिए कुल 143 पोलिंग स्टेशन पर कुल 580 पोलिंग बूथ बनाएं गए है। सभी 580 पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग की जाएगी।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
