महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रामायण मेला समिति, अयोध्या द्वारा आयोजित 3 दिवसीय रामायण मेले की सांस्कृतिक संध्या का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर पी के त्रिपाठी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री कमलेश सिंह, डॉ सुनीता शास्त्री, एसएन सिंह, नंद कुमार मिश्रा, पेड़ा महाराज ,आशीष मिश्रा , शरद कुमार त्रिपाठी एसएन सिंह कमलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम लखनऊ से धीरेंद्र कुमार पांडे की टीम ने श्री राम चरित्र पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुत किया उसी क्रम में प्रयागराज से आए धीरज पांडे ने लोक गायन, लखनऊ से अनुज मिश्रा एवं उनके साथी कलाकारों ने राम की शक्ति पूजा नृत्य नाटिका का मंचन किया, लोक गायिका लखनऊ से पधारी संजौली पांडे ने श्री राम के जन्म से लेकर विवाह तक की भजन गीत के साथ लोकगीतों को प्रस्तुत किया समापन दिवस के अंतिम प्रस्तुति में प्रयागराज से आई प्रीति सिंह एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा ढेड़िया लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर रामायण मेला समिति के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस मेले को सफल बनाने में अपना योगदान दिया
