आर पी तोमर
नई दिल्ली, 28 नवंबर।।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जो आगामी एमसीडी उपचुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं, ने कहा कि उनकी सरकार सभी वादों को पूरा करेगी। इसमें गरीब महिलाओं को महीने के 2,500 रुपये की आर्किथ सहायता और सस्ते गैस सिलेंडर देना शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग हैं, उन्हें सरकार स्थायी मकान देगी. रेखा गुप्ता ने पिछले आप की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब बीजेपी ने फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता संभाली, तब राज्य के कोष खाली थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को व्यवस्था को ठीक करने और अपने वादे पूरे करने में कम से कम एक साल का वक्त चाहिए। बात करते हुए उन्होंने महिला समृद्धि योजना का जिक्र किया, जिसके तहत गरीब महिलाओं को महीने के 2,500 रुपये की मदद दी जाएगी, एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा, और होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार और खराब हालत में पड़ी व्यवस्थाओं को ठीक करने पर ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि सड़क, गली, नाले, पब्लिक टॉयलेट बनाना जरूरी है। आयुष्मान योजना लागू करनी है, अटल कैंटीन खोलनी हैं और मुफ्त बिजली-पानी की सप्लाई जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछली सरकार की कोई योजना बंद नहीं की, बल्कि नई योजनाएं भी शुरू की हैं। दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव 30 नवंबर को होने हैं, जिनके लिए प्रचार जोरों पर है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताक़त इस उपचुनाव में झोंक दे रही है।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
