पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली, 28 नवंबर।
दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी कपकपाती ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कर और अन्य तरह की बीमारियां झेलनी पड़ रही है। इन सब के बीच बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब भारत के चीफ जस्टिस ने भी अहम टिप्पणी की है। सीजेआई सूर्यकांत ने बताया कि उन्हें दिल्ली में जहरीली हवा की वजह से मॉर्निंग वॉक पर जाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि कल 55 मिनट की वॉक के बाद आज सुबह तक उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम हो रही थी। सीजेआई की यह टिप्पणी तब आई जब सुप्रीम कोर्ट बिहार में एस आई आर की कॉन्स्टिट्यूशनल लीगैलिटी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। सुनवाई के दौरान वकील और सीनियर एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने मामले में आगे की सुनवाई में सबमिशन देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की रिक्वेस्ट की। सीजेआई श्री कांत के यह पूछने पर कि क्या सीनियर वकीलों को फिजिकली पेश होने में दिक्कत दिल्ली के मौजूदा मौसम की वजह से है? इस सवाल का द्विवेदी ने हां में जवाब दिया। SIR एक्सरसाइज को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल भी इस बात से सहमत थे कि दिल्ली में मौसम खराब है।
वर्चुअल सुनवाई की वकीलों की मांग
मौसम ठीक होने तक कुछ समय के लिए सभी हियरिंग को वर्चुअल मोड में शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट पर, सीजेआई ने कहा कि उन्हें बार मेंबर्स (वकीलों) और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से सलाह लेनी होगी। कोर्ट ने कहा कि उसके बाद ही इस बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है।
कमिश्नर राजेश कुमार ने पेशकार राघवेंद्र सिंह को किया निलंबित
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याकमिश्नर के निरीक्षण में अनियमितता उजागर, पेशकार निलंबित,कमिश्नर राजेश कुमार के रुदौली तहसील निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायिक में...
